यदि किसी घर-परिवार में अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं। परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार या अस्वस्थ रहता है। धन संबंधी परेशानियां बनी रहती है। छोटे-छोटे कार्य भी बड़ी कठिनाई से पूर्ण होते हैं। तब संभव है कि उस घर में कोई वास्तु दोष हो, कोई नकारात्मक शक्ति सक्रिय हो। इस प्रकार के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय अपनाएं।
वास्तु संबंधी दोषों को दूर करने और घर के वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावहीन करने के लिए वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाना चाहिए। इसके लिए सुबह-सुबह घर में लोबान, गुग्गल, कपूर, देशी घी एवं चंदन का चूरा एक साथ मिलाकर गाय के कंडे पर धूनी दें। पूरे घर में इस धूनी का धुआं फैलाएं। इसके प्रभाव से वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियां प्रभावहीन हो जाएंगी और सकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ेगा।
यह सभी पांचों सामग्रियां पवित्र मानी गई हैं। पूजन-कर्म में इनका विशेष महत्व होता है। यह सभी वस्तुएं घर के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह पवित्र बना देती हैं। ऐसा करने पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा परिवार पर रहती है और सदस्यों के कार्य समय पर पूर्ण होते हैं। धन संबंधी परेशानियों का नाश होता है। साथ ही बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है।

No comments:
Post a Comment